उज्जैन | प्रताप मेहता की स्मृति में संभाग स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एमआईटी स्टेडियम पर किया जाएगा। जिसमें 6 टीम भाग लेगी। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता जयराज मंडेरिया ने बताया कि प्रताप मेहता (पूर्व को चेयरमैन, बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया) की पुण्य स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज से किया जाएगा। इसमें संभाग की 6 टीम भाग लेगी, जिसमें 2 टीम उज्जैन जिले की रहेगी। इसमें उज्जैन संभाग की टीम जिसमें रतलाम, मंदसौर, नागदा, देवास और उज्जैन की टीम में शामिल होंगी।


