लुधियाना| श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हैबोवाल कलां गली नं 2 में प्रधान अमित शर्मा की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक श्री सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। आज के पाठ के आयोजक शरणजीत बाजवा और सुखविंदर बाजवा ने आम आदमी पार्टी में विजय मिलने की खुशी में करवाया। इस अवसर पर पंडित जयप्रकाश शास्त्री ने सुंदरकांड के पाठ का पारायण किया। इस पाठ की चौपाइयों को संगीतमय पारायण करते हुए पं. जयप्रकाश ने कहा कि इस पाठ को करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इस तरह श्री हनुमान जी ने सीता माता का पता पाया उसी तरह इस पाठ को करने और सुनने का विशेष महत्व है। इस बीच श्री राम जय राम जय जय राम के जयकारों से सब भक्त आनंदित हुए। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में समान रूप से सुख और दुख आते रहते हैं लेकिन अपना भरोसा उस परमात्मा पर अटूट रखे फिर जीवन में दुख भी आए तो वो समय परमात्मा की कृपा से कैसे निकल जाता है आपको पता भी नहीं चलता। किसी भी अप्रिय स्थिति में खुद को अकेला न समझे उस परमात्मा पर डोर छोड़े वो खुद ही आपको पार लगा देगा बस नित्य कर्म करते हुए परमात्मा के सिमरन के लिए समय अवश्य निकाले। उपरांत श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मोना शर्मा, अमित शर्मा, दीप रानी शर्मा, ज्योति शर्मा, रमेश शर्मा, सोनिका शर्मा, नविता बेदी, शरणजीत बाजवा आदि मौजूद रहे।


