लुधियाना| श्री सतगुरु राम सिंह जी का 209वां प्रकाश पर्व नामधारी मुखी सतगुरु उदय सिंह की हजूरी में श्री भैणी साहिब में 2 फरवरी को मनाया जाएगा। नामधारी दरबार के प्रधान सूबा बलविंदर सिंह व लखवीर सिंह बद्दोवाल ने बताया कि बसंत पंचमी मेले पर हो रहे राज्य स्तरीय समागम में धार्मिक व सियासी पार्टियों शमूलियत होंगी। सेवक करतार सिंह, सेवक आसा सिंह मान व विश्व नामधारी संगत के प्रधान सुरिंदर सिंह नामधारी ने बताया कि 2 फरवरी को समागम सुबह आसा दी वार के कीर्तन से आरंभ होगा। सारा दिन नामबाणी, कथा, कीर्तन के प्रवाह चलेंगे तथा 3 फरवरी को सुबह विश्व शांति के लिए श्री सहज पाठ का भोग व सामूहिक आनंद कारज किए जाएंगे।


