लुधियाना| श्री शालिग जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुर के रोड, दाना मंडी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। करिश्मा ने 94.14%, हर्षिता ने 93.38% और ट्विंकल ने 92.92% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने बेहतरीन नतीजे दिए। अंग्रेज़ी में 37 विद्यार्थियों ने 99 से 90, पंजाबी में 3 विद्यार्थियों ने 140 से 142, हिंदी में 24 विद्यार्थियों ने 98 से 90, गणित में 7 विद्यार्थियों ने 94 से 90, साइंस में 14 विद्यार्थियों ने 97 से 90 और सामाजिक शिक्षा में 8 विद्यार्थियों ने 95 से 90 अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत का फल अवश्य मिलता है। संयुक्त सचिव श्री विशाल जैन ने भी छात्रों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


