सड़कों पर शराब परोसने पर मार्केट कमेटी ने गलाडा अधिकारियों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए

भास्कर न्यूज|लुधियाना दुगरी फेज-1 की मार्केट में अवैध रूप से खुल रही दुकानों और शराब परोसने के मामले को लेकर स्थानीय मार्केट एसोसिएशन ने गलाडा (ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के प्रधान भूपिंदर सिंह ने बताया कि करोड़ों रुपए की एससीओ (शॉप कम ऑफिस) यूनिट्स खरीदने वाले व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि गलाडा द्वारा मार्केट को कमर्शियल जोन घोषित करने के बावजूद, अधिकारी रेजिडेंशियल एरिया में अवैध दुकानों को चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसडीओ और जेई को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मार्केट एसोसिएशन के सदस्य सचिन मनचंदा ने बताया कि सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) को जब परिवार शॉपिंग और भोजन के लिए मार्केट आते हैं, तो कुछ अवैध दुकानों के बाहर गाड़ियों में खुलेआम शराब परोसी जाती है। इससे माहौल असुरक्षित बन जाता है और हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पहले एसडीओ सूरज मनचंदा ने अवैध दुकानों पर कार्रवाई की थी, लेकिन उनके तबादले के बाद नए एसडीओ ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *