श्री षट्भुज चैतन्य मंदिर से निकाली पालकी यात्रा

अमृतसर | वेरका बाइपास स्थित श्री षट्भुज चैतन्य महाप्रभु मंदिर की निमाई पाठशाला द्वारा रविवार सुबह कंपनी बाग में पालकी यात्रा निकाली। निमाई पाठशाला की मुखिया रेणुका पुंडरीक गोस्वामी जी की अध्यक्षता में मुख्य सेवादार रति माता जी की रहनुमाई में शुरू की पालकी यात्रा में कई भक्त पहुंचे। सुबह साढ़े 6 से साढ़े 7 बजे 1 घंटा चली पालकी यात्रा में लोगों को भक्ति भाव से प्रभु चरणों के साथ जोड़ने पर जोर दिया। इससे पहले महामंत्र का जाप किया गया। रति माता ने कहा कि भगवान की भक्ति करने के लिए एक-एक मिनट जरूरी होता है। रति माता ने बच्चों को समझाते कहा कि प्रभु भक्ति में वह शक्ति है जो जीवन को सवारी है। श्री गीता ग्रंथ में श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दे मानवता को समझाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *