श्री सती माता मंदिर में भजनों से प्रभु को रिझाया

श्री सती माता मंदिर, शक्ति मंदिर सुधार सभा, मॉडल हाउस, बस्ती शेख रोड में श्री सती माता जन्मोत्सव धार्मिक श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया। मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट राजकुमार भल्ला, मंजीत सिंह टीटू, एडवोकेट सुरिन्द्र मोहन भगत व अन्य लोग उपस्थित हुए। सोनू भगत एंड पार्टी ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
स्त्री सत्संग सभा ने भी मां दुर्गा स्तुति का पाठ किया। इस मौके पर चेयरमैन विशन सहोता, प्रधान रिंकू भगत, उप चेयरमैन अनूप जैरथ, कैशियर अजय भगत काका, भारत भूषण जैरथ, हरीश बंटी, सुरेंद्र कुमार, ललित मोहन, राज कुमार, अनिल भूषण जैरथ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *