भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर सेतिया कॉलोनी गली नं. 3 स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं, तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे श्री गणपति महाराज का श्रद्धापूर्वक दुग्धाभिषेक किया जाएगा। आरती के बाद समोसे का प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। इसी दिन शाम 5 से 8 बजे तक श्री गणपति महाराज खाटू वाले श्री श्याम बाबा की भजन संध्या होगी। भजन संध्या में चुन्नु-मुन्नु एंड पार्टी गुणगान करेगी। कार्यक्रम में महादेव आर्ट ग्रुप द्वारा राधाकृष्ण की नृत्य के साथ मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। आरती के बाद शाही ड्राइफ्रूट गाजरपाक का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। प्रवक्ता मोहन सोनी कुकरा ने बताया कि कार्यक्रम में दूसरे दिन गुरुवार को विधिपूर्ण विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्री सुंदरकांड का पाठ और महाआरती करवाई गई। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र व शिवनारायण मिश्र ने विधि-पूर्वक विशेष पूजा अर्चना करवाई। श्री सुंदरकांड पाठ और महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। श्री गणपति महाराज, श्री बालाजी महाराज, श्री श्याम बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में श्री बालाजी संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ में अनिल अग्रवाल एवं मंडल के सदस्यों की ओर से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया।


