लुधियाना| तख्त श्री हजूर साहिब सेवा कमेटी, गुरु नानक पुरा, सिविल लाइन्स की ओर से संगत के लिए तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के पावन दर्शनों हेतु विशेष जत्था रवाना किया जा रहा है। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि यह जत्था 2 फरवरी को लुधियाना से नांदेड़ साहिब के लिए प्रस्थान करेगा। सेवा कमेटी के अनुसार संगत की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था की गई है, जो 2 फरवरी सुबह 7:30 बजे गुरु नानक पुरा, सिविल लाइन्स से रवाना होगी। इसके उपरांत संगत गुरु का अटूट लंगर ग्रहण करेगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने संगत से समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचने की अपील की है।


