श्री हेमकुंट साहिब के खुले कपाट, संगत ने किए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दीदार

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के रविवार को संगत के लिए कपाट खुल गए हैं। इस बीच पहले जत्थे ने रविवार को गुरुद्वारा साहब के दर्शन किए। इस अवसर पर गढ़वाल स्काउट्स के बैंड और पंजाब से आए दो बैंडों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। गुरुद्वारा साहब के मुख्य ग्रंथी मिलाप सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपने सिर पर धारण कर शीतकालीन निवास से गुरुद्वारा तक का मार्ग तय किया। धार्मिक समागम की शुरुआत सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब के पाठ के साथ हुई, जिसके बाद भाई मक्खन सिंह द्वारा इलाही बाणी का कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे मानवता के कल्याण के लिए अरदास की गई। श्री हेमकुंट साहिब में पहले दिन 5 हजार से अधिक श्रद्धालु नतमस्तक हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *