संक्रांति पर शिक्षकों को चौथे क्रमोन्नति का लाभ:1.22 लाख प्राइमरी-मिडिल टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी… ढाई साल का एरियर भी

राज्य सरकार ने संक्रांति से पहले स्कूल शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ाने वाले सहायक शिक्षक (एलडीटी) और उच्च श्रेणी शिक्षक (यूडीटी) के लिए चौथा क्रमोन्नति वेतनमान लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले से उन शिक्षकों को फायदा होगा, जिन्होंने 35 साल की नौकरी पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में ऐसे करीब 1.22 लाख शिक्षक हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इसके लिए 322.34 करोड़ रु. स्वीकृत। ग्वालियर व उज्जैन मेले में वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट
कैबिनेट ने ग्वालियर व्यापार मेला और उजज्जैन विक्रमोत्सव मेला-के दौरान वाहन खरीदने पर मोटरयान कर में 50% छूट को मंजूरी दी है। बढ़ा वेतन कब से माना जाएगा?
बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। एरियर कितना मिलेगा?
जिन शिक्षकों की 35 साल की सेवा जुलाई 2023 से पहले पूरी हो चुकी है, उन्हें तब से अब तक का पूरा बकाया (एरियर) मिलेगा। उन्हें 1.20 लाख से 1.80 लाख रु. तक एरियर मिल सकता है।
जिनकी 35 साल की सेवा 2023 से 2026 के बीच पूरी होगी, उन्हें सेवा पूरी होने की तारीख से एरियर मिलेगा। बढ़ी हुई सैलरी कब मिलेगी?
स्कूल शिक्षा विभाग नोटिफिकेशन जारी करेगा। हर शिक्षक की सेवा अवधि की जांच के बाद नया वेतन तय किया जाएगा। इसमें दो महीने लग सकते हैं। उम्मीद है कि अप्रैल से बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी।
क्या पहले रिटायर हो चुके शिक्षकों को भी फायदा होगा? इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं। संभावना है कि उन्हें पेंशन में लाभ मिले। पहले यह फायदा क्यों नहीं मिला?
करीब 5 साल पहले तत्कालीन सरकार ने 35 साल की सेवा पूरी करने पर प्राचार्य और व्याख्याताओं को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान दिया था। तभी से एलडीटी और यूडीटी शिक्षक भी इसकी मांग कर रहे थे। अब जाकर सरकार ने उनकी मांग मान ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *