पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। संगरूर जिले के सुलर घराट में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या अत्यंत निंदनीय है। चीमा ने कहा कि यह हमला पूरे देश पर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आतंकवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार के साथ है। घटनाओं पर रोक लगाने का आग्रह उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने का आग्रह किया। वित्त मंत्री ने मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। वे सुलर घराट मार्केट कमेटी के अध्यक्ष की ताजपोशी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।


