संगरूर में विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख ठगे:इमिग्रेशन सेंटर के 4 लोगों पर केस, तीन युवकों से लिए थे पैसे

पंजाब के संगरूर जिले के मूनक पुलिस स्टेशन में एक इमिग्रेशन सेंटर के चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख 37 हजार 500 रुपए ठग लिए। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 66 लाख रूपए की रखी थी मांग थाना प्रभारी सौरभ सवरवाल के अनुसार शिकायत में रामनाथ ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे और दो दोस्तों के बेटों को विदेश भेजने के लिए आरोपियों से संपर्क किया था। आरोपियों ने युवकों को अच्छे देश में भेजने और वहां अच्छी कमाई का वादा किया था। आरोपियों ने कुल 66 लाख रुपए की मांग की थी। इसमें से शिकायतकर्ता ने 27 लाख 37 हजार 500 रुपए अग्रिम दे दिए। रेगुलेशन एक्ट के तहत केस इसके बाद आरोपियों ने न तो युवकों को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने मलेरकोटला के इमरान खान और मोहम्मद शाहिद, सिरसा के अनमोल दीप और फतेहाबाद के जगजीत सिंह के खिलाफ पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *