रतलाम | जवाहरनगर ए कॉलोनी में संगीतमय श्री भागवत कथा चल रही है। कथा का वाचन देव प्रिया माही किशोरी कर रही हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। भजनों पर महिलाएं नृत्य भी कर रही हैं। बाद में आरती कर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। कथा में भागवत का पूजन सुनील सारस्वत ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद आशा रावत, पूर्व पार्षद एंव समाजसेवी राजीव रावत सहित अन्य मौजूद थे।


