भास्कर संवाददाता | शिवगढ़ खाटू श्याम मंदिर का भूमिपूजन शनिवार को किया जाएगा। इस दौरान यहां श्री गोवर्धन गोशाला मांगलिक भवन के पास मूर्तियों को अस्थायी रूप से शनिवार दोपहर 1.08 बजे स्थापित किया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूर्तियों को फिर यहां स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा स्थापना से पहले शनिवार को सुबह 9 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से चल समारोह निकाला जाएगा। मुख्य मार्गों से होकर वापस मांगलिक भवन पहुंचेगा। इसके बाद महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति आयोजन की तैयारी में जुटी है।


