संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले सम्मानित

रतलाम | नव शृंगारित ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में शनिवार की शाम ‘ महफिल ए गजल’ कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें डॉ. वर्षा करंदीकर, सुनीता पाठक, आनंद त्रिलोकचंदानी, सज्जनलाल ब्रह्मभट को स्वर सिद्धि सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वर सिद्धि म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में हुई संगीत निशा में कार्यक्रम के प्रायोजक एवं संयोजक भुवनेश पंडित, त्रिलोकचंदानी, सूरज बारवाल एवं सुनील निरंजनी रहे। भुवनेश, आनंद सेठ, सूरज बारवाल, सुनील निरंजनी, शैलेंद्र तिवारी, कैलाश यादव, सुनीता नागदे, डॉ. महेश मौर्य, राकेश बोरिया, जलज शर्मा ने गजलों की प्रस्तुति दी। रमेश सोनी, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *