संगीत कॉलेज में छाया संवाद कार्यक्रम आज से

खंडवा| शासकीय संगीत एवं ललित कला कॉलेज में दो दिवसीय छाया संवाद कार्यक्रम 17 और 18 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए हारमोनियम और फोटोग्राफी विषय पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित होंगी। फोटोग्राफी कार्यशाला में प्रसिद्ध फोटोग्राफर तनवीर फारूखी विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाएंगे। वहीं हारमोनियम कार्यशाला में हारमोनियम वादक सुयश राजपूत द्वारा हारमोनियम वादन से जुड़ी तकनीक और उपयोगी टिप्स दिए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *