सिटी रिपोर्टर| बोकारो अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बोकारो ने सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2ए में संगोष्ठी सह कवि गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगन्नाथ शाही ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता घर-घर प्रवास कर जन-जन को राष्ट्रहित में जोड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं। आज संघ पञ्च परिवर्तन को प्रत्येक जन-मन में राष्ट्रहित में सकारात्मक भाव जागरण करने को ठाना है। आज संघ राष्ट्र सर्वोपरि को उद्देश्य मन कर प्रत्येक जन के मन में राष्ट्रहित में सकारात्मक भाव भरने को ठाना है। इसमें स्व का बोध देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, पहले स्व का बोध हो फिर आत्मबोध हो, फिर समाज बोध हो और कुटुंब प्रबोधन हो। जब ऐसा होगा, तो राष्ट्र का बोध स्वतः उत्पन्न हो जाएगा। भारत की संतान अमृत की संतान होती है जो कभी भी समाप्त नहीं होने वाली है।


