सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मना मुहर्रम, युवकों ने दिखाए करतब

​सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को पूरे जिले में धूमधाम से मुहर्रम मनाया गया। सैकड़ों जगहों से ताजिया निकालकर हसन-हुसैन की नारेबाजी करते भारी संख्या में लोग जुलूस में चल रहे थे। चास, भर्रा, सिवनडीह, उकरीद सहित कई जगहों पर भारी भीड़ रही। गाजा-बाजा के साथ लोगों ने जुलूस निकाला। कई जगह ताजिया मिलन के बाद लाठी का आयोजन किया गया। उकरीद बस्ती का जुलूस भव्य ताजिया गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाला गया। जुलूस का उकरीद मोड़ पर लकड़ी गोला के पास ताजिया मिलन हुआ। फिर दोनों ताजिया जुलूस के साथ मजार शरीफ होते हुए नया मोड़ पहुंची। जहां थाना मोड़ सेक्टर 3 के जुलूस के साथ ताजिया मिलन हुआ। फिर बोकारो रामगढ़ राष्ट्रीय पथ पर नारे हुसैन या हुसैन के साथ चलते रहे। इधर, सिवनडीह अखाड़े में सिवनडीह, डुमरो, आजाद नगर, हैसाबातु, मखदुमपुर, इस्लामपुर, सिजुआ, झोपरो, आदि गांव का ताजिया मिलन हुआ। इसके बाद सभी एक साथ जुलूस में ताजिया के साथ शामिल पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ उकरीद की ओर बढ़े और उकरीद का जुलूस सिवनडीह की ओर बढ़ी फिर राष्ट्रीय पथ मार्ग पर स्थित रितुडीह के समीप इन दोनों जुलूसों का भव्य ताजिया मिलन हुआ। उकरीद कमेटी की ओर से कलीम बाबू अंसारी के नेतृत्व में नयामोड़ पोस्ट के पास पुलिस पदाधिकारियों को पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. रतन लाल माझी, मंटु यादव, संजय केजरीवाल, रामदयाल सिंह, ​आलोक सिंह, राकेश ​सिंह, असगर जानी के द्वारा सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास, सेक्टर चार थाना प्रभारी संजय कुमार, सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह को पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। मौके पर झामुमो नेता मौजूद ​थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *