संघ की मांगों के लिए कमेटी गठन का आश्वासन दिया

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत से 58 प्रतिशत करने की घोषणा की। यह घोषणा संघ की प्रमुख मांगों में से एक थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया। प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहनीपुरम रायपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए संघ की प्रमुख पांच मांगों को रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा के साथ अन्य मांगों को भी उचित बताते हुए कमेटी गठन कर निराकरण का आश्वासन दिया, जिसमें राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनकी मेहनत, निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से ही शासन की योजनाएं धरातल पर उतरती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में यह निर्णय कर्मचारियों के जीवन में राहत लेकर आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *