संघ ने हमें यह सिखाया है कि सेवा ही सबसे बड़ा साधना मार्ग है : चुघ

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने अमृतसर महानगर के शीतला नगर स्थित अर्जुन शाखा में आयोजित विजयादशमी उत्सव एवं संघ शताब्दी समारोह में बतौर स्वयंसेवक भाग लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का असीम गर्व है कि वे तीसरी पीढ़ी के संघ स्वयंसेवक हैं। यह केवल संगठन से जुड़ाव नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों की वह अमूल्य परंपरा है, जो उनके दादा जी और पिता जी से होती हुई अब उनके बच्चों तक पहुंच रही है। चुघ ने कहा कि संघ की यह शताब्दी यात्रा ‘राष्ट्र देवो भव’ की भावना से ओतप्रोत राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और त्याग की अमर गाथा है, जहां व्यक्ति नहीं, राष्ट्र ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि संघ ने हमें यह सिखाया है कि सेवा ही सबसे बड़ा साधना मार्ग है और हर परिस्थिति में राष्ट्र को सर्वोपरि मानना ही सच्ची साधना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *