संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार दिखीं प्रिया:ACMA एनुअल कन्वेंशन में हुईं शामिल; करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ चल रहा संपत्ति विवाद

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और दिवंगत अरबपति बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद पहली बार उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने पब्लिक अपीयरेंस दी है। प्रिया 15 सितंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) के एनुअल कन्वेंशन मीटिंग में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित ACMA एनुअल कन्वेंशन देश के ऑटो कम्पोनेंट इंडस्ट्री का प्रमुख आयोजन है। प्रिया को 2025-26 के लिए ACMA की एक्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।उनका प्रोफेशनल बायो भी अपडेट हुआ था, जो 12 सितंबर से ही प्रभावी है। बता दें कि प्रिया फिलहाल कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में उन पर वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाया है। उनके और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद जारी है। बार एंड बेंच के अनुसार, बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संजय कपूर की वसीयत में बदलाव किया और पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। अपनी मां (करिश्मा कपूर) के जरिए दायर याचिका में बच्चों ने कहा कि जून 2025 में यूके में संजय कपूर के अचानक निधन के बाद, प्रिया कपूर ने उन्हें गलत तरीके से संपत्ति से बाहर रखा। याचिका में प्रिया कपूर और उनके बेटे अजारियस, संजय कपूर की मां रानी कपूर और वसीयत की कथित निष्पादक श्रद्धा सूरी मारवाह को प्रतिवादी बनाया गया है। इस याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई हुई। विवाद का केंद्र 21 मार्च 2025 की वसीयत है, जिसमें कथित तौर पर संजय कपूर की पूरी संपत्ति प्रिया कपूर को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *