संतजन मानवता को मोह-माया की नींद से जगाते हैं : रजिंदर सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा मानावाला आश्रम में 3 दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया। जिसमें भाई रजिंदर सिंह ने संगत के सामने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हमारे संत-महापुरुष अपनी वाणी के माध्यम से समझाते हैं कि संत एक चौकीदार की तरह होते हैं, जो समय-समय पर मानवता को मोह-माया की नींद से जगाते हैं। वहीं जो लोग उनकी वाणी सुनकर जाग जाते हैं, वे अपने जीवन को सफल बना लेते हैं। इसीलिए सबसे बड़ी आवश्यकता है ब्रह्मज्ञान की, जिसे केवल एक पूर्ण संत ही प्रदान करता है। इस सत्संग में कई साधक पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *