संतोखपुरा में लगाया कैंप, हेल्थ कार्ड बनाए और वोटर कार्ड भी अपडेट किए

जालंधर | हलका नार्थ की नीवी आबादी संतोखपुरा स्थित श्री गुरु रविदास धर्म स्थान में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए कैंप लगा। इस कैंप में 50 लोगों के हेल्थ बीमा कार्ड बने और 100 से अधिक लोगों ने वोटर कार्ड अपडेट कराए। कैंप के दौरान जसपाल सिंह ने कहा िक वार्ड 76 के अन्य इलाकों में भी चरणबद्ध तरीके से कैंप लगाए जाएंगे। सुमित कालिया ने लोगों से अपील की कि वे अपने साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड और 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र अवश्य लाएं, ताकि पंजीकरण में कोई असुविधा न हो। इस मौके पर अनिल ढल्ल, अजीत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष महेश गर्ग, चेयरमैन सुखविंदर सिंह, प्रिंस पुरी, वरिंदर कुमार, मनमोहन, सुरिंदर पाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *