जालंधर | कन्या महा विद्यालय की छात्राओं ने यूके के इंस्टीट्यूट फॉर एडवांसमेंट ऑफ वैदिक मैथमेटिक्स’ द्वारा आयोजित वैदिक गणित ओलंपियाड में बड़ी सफलता हासिल की है। 10 देशों के प्रतिभागियों वाली इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने अपनी शानदार गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बी.एससी की दीक्षा, एम.एससी की गगनदीप कौर और दिलप्रीत कौर ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, एम.एससी की रूपिंदर कौर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी।


