रांची|संत जेवियर्स कॉलेज रांची में यूजी एनईपी 2022-26 बैच के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होने वाली है। इसके तहत पांचवें सेमेस्टर की मिड सेम की परीक्षा 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच होगी। वहीं पांचवें सेमेस्टर के एंड सेम की परीक्षा 22 मार्च से होने वाली है। इसके लिए 18 मार्च से 20 मार्च तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी संस्थान के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


