रांची | प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय चौरसिया ने कहा है कि परीक्षाओं में बुर्का और हिजाब को बैन किया जाए। सभी छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा देने आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के जेपीके कॉलेज भंडारों के केंद्राधीक्षक को दुर्भावना से ग्रस्त होकर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। उन्हें पुनः नियुक्त किया जाए। राज्य सरकार समुदाय विशेष को खुश रखने को लेकर घिनौना खेल न खेले। बुर्के में परीक्षा देने से परीक्षार्थियों की सही पहचान नहीं हो पाती है।


