सिटी रिपोर्टर |रांची संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन भराए जा चुके हैं। आवेदनों में रह गई त्रुटियां सुधारने के लिए मौका दिया जा रहा है। 18 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इस संबंध में यूपीएससी द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यूपीएससी ने परीक्षा आवेदन विंडो बंद होने के 7 दिन बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसे लिए विंडो खुल चुकी है और 18 फरवरी तक खुली रहेगी। यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान ओटीआर विवरण (पंजीकरण) में कोई परिवर्तन करना चाहता है तो वह ओटीआर प्लेटफॉर्म में लॉगइन करके आवश्यक कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि यूपीएससी ने 11 फरवरी तक आवेदन भरवाए थे।


