रांची| पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में 31 सितंबर को संत मोनिका का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8 बजे मिस्सा प्रार्थना होगी। मुख्य अनुष्ठक आर्चबिशप विंसेंट आईंद होंगे। इस अवसर पर माताओं की संरक्षिका संत मोनिका को याद किया जाएगा। रांची पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो ने बताया कि मिस्सा प्रार्थना के बाद दोपहर 1 बजे से संत जोसेफ क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रांची पल्ली के सभी टोले की माताएं, युवा, बच्चें नृत्य-गीत की प्रस्तुति देंगे। भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।


