संत रविदास के बताए मार्ग पर चल कर समाज को आगे बढ़ाएं : बिरूवा

भास्कर न्यूज| चाईबासा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर बुधवार को रविदास समाज द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोची साईं से निकलकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होकर पुनः मोची साईं लौटकर समाप्त हुई। इसके उपरांत अपराह्न 3:00 बजे मोची साईं स्कूल मैदान में खेलकूद व संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत स्कूल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपक बिरूवा उपस्थित थे। मौके पर मंत्री ने कहा कि रविदास जी एक महान संत थे, जिन्होंने अपने जीवन के दौरान अनेकों सामाजिक व धार्मिक सुधारों का कार्य किया। उनका जन्म 15वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुआ था। रविदास जी बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने कई धर्म ग्रंथों का अध्ययन किया था। संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अच्छी शिक्षा दिलाकर समाज को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में समाज के बच्चों, महिला व पुरुषों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *