चाईबासा| नानकशाही कैलेंडर के अनुसार बुधवार 12 फरवरी संगरांद के दिन फंगण (फाल्गुन) का महीना आरंभ हुआ। गुरुद्वारा नानक दरबार के ग्रंथी बलदेव सिंह द्वारा बारह माह का पाठ किया गया। फंगण (फाल्गुन) के महीने का श्लोक सुनाया गया। ग्रंथी द्वारा अरदास की गई और उसके उपरांत प्रसाद एवं अल्पाहार वरताया गया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने समूह साध संगत को संबोधित करते हुए कहा कि वाहेगुरु सभी को अच्छी सेहत दे। व्यवसाय एवं नौकरियों में तरक्की दे। चड़दी कला में रखे। अगले महीने 14 मार्च 2025 को संगराद के दिन नववर्ष आरंभ होगा। 13 अप्रैल 2025 को वैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा।


