अमृतसर| संत सिंह सुखा सिंह (एसएसएसएस) कॉलेज ऑफ कॉमर्स फॉर विमेन ने बिजनेस एंड अकाउंटिंग टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के 5वें पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। एसएसएसएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड एलाइड स्टडीज के सहयोग से करवाए गए। इस समारोह में शहर के पीएसईबी, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड से संबंधित 24 स्कूलों के 303 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ये वे विद्यार्थी हैं जिन्होंने नवंबर में आयोजित ऑनलाइन बिजनेस एंड अकाउंटिंग टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए थे। कार्यक्रम के मुख्यतिथि विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएनडीयू के यूबीएस विभाग से डॉ. जसवीन कौर उपस्थित रहीं। समारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को भी उनके निस्वार्थ सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। ‘निरालम ग्रुप’ के विद्यार्थियों ने पारंपरिक पंजाबी संगीत, नृत्य और सूफी कव्वाली पेश कर समां बांध दिया। निदेशक जगदीश सिंह, प्रिंसिपल सविता खन्ना और प्रिंसिपल डॉ. पायल ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।


