जीएनडीयू के सोशियोलॉजी विभाग ने मनाई स्वर्ण जयंती

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के सोशियोलॉजी विभाग ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर आरयूएसए 2.0 के अंतर्गत ‘पंजाब में खेती: चुनौतियां और नवाचार’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के विशेषज्ञों ने शिरकत की। सेमिनार के मुख्य वक्ता, प्रख्यात कृषि विशेषज्ञ डॉ. देविंदर शर्मा ने भारतीय कृषि की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कीमतों को कम रखने का बोझ किसानों पर पड़ता है। इस दौरान प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. सुरिंदर सिंह जोधका को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गांवों को पिछड़ा समझना गलत है, आज भी खेती रोजगार और स्थिरता का सबसे बड़ा आधार है। इस दौरान प्रो. कुलदीप सिंह की पुस्तक ‘दक्षिण एशिया में पंजाब नदी जल विवाद: ऐतिहासिक विरासतें, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और किसान हित’ का विमोचन किया गया, जो नदी जल विवाद और किसान हितों पर आधारित है। विभागाध्यक्ष प्रो. सतनाम सिंह देओल और डॉ. रचना शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *