सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं : रिंटू

अमृतसर| शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुरू किए गए ‘दाखिला अभियान’ के तहत सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, फैजपुरा से जागरूकता वैन को रवाना किया गया। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने मुख्यातिथि के रूप में वैन को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह संधू और राजेश शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *