संत सीचेवाल सड़क पर गंदगी को देखकर नाराज, बोले-निगम के अफसरों पर कार्रवाई करें कमिश्नर

लुधियाना| पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (पीएमआईडीसी) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीप्ति उप्पल ने नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने में देरी न करने की सलाह दी और अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। बुधवार को सीईओ दीप्ति उप्पल ने शहर के लिए नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और परियोजना की साइट का निरीक्षण किया। इस परियोजना के तहत गांव बिलगा (साहनेवाल के पास) में एक 580 एमएलडी का विश्वस्तरीय वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) स्थापित किया जाना है। सीईओ ने इस परियोजना के डिजाइन कार्य में तेजी लाने और इसे जमीनी स्तर पर शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद सिविल कार्य में कोई देरी न हो। इसके साथ ही ठेकेदार को सभी पहलुओं पर एक साथ काम करने की ताकीद दी, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। इस बैठक में एमसी कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, संयुक्त आयुक्त अंकुर महेंद्रू, मुख्य अभियंता रविंदर गर्ग, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) हरसतिंदरपाल सिंह ढिल्लों, अधीक्षक अभियंता (परियोजनाएं) पारुल गोयल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *