संत हिरदाराम नगर-रामगंज मंडी रेलवे लाइन का निरीक्षण:120 किमी प्रति घंटा से चलेगी ट्रेन, MP और राजस्थान का सफर होगा आसान

पश्चिम रेलवे के संरक्षा आयुक्त (CRS) मनोज अरोड़ा ने शुक्रवार को भोपाल-रामगंज मंडी नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत संत हिरदाराम नगर-जरखेड़ा रेल खंड का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटर ट्रॉली के माध्यम से रेललाइन और जरखेड़ा स्टेशन यार्ड की विस्तार से जांच की। इसके बाद, अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया। बता दें कि भोपाल-रामगंज मंडी रेलवे लाइन 276 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसकी कुल लागत 3,035 करोड़ है। इस परियोजना के तहत भोपाल से ब्यावरा तक 111 किमी का क्षेत्र भोपाल मंडल में, जबकि शेष खंड कोटा मंडल में आता है। वर्तमान में संत हिरदाराम नगर से निशातपुरा डी केबिन तक रेल सेवा संचालित हो रही है। संत हिरदाराम नगर-जरखेड़ा रेलखंड की कुल दूरी 21 किमी है। इस खंड के निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेंद्र बघेल, मुख्य परियोजना प्रबंधक विजय पांडेय सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने बताया कि इस रेल परियोजना से भोपाल और कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों के बीच निर्बाध रेल कनेक्टिविटी संभव होगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और माल परिवहन की दक्षता भी बढ़ेगी। यह होंगे फायदे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *