संथाली सेमलेद हूल दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर

भास्कर न्यूज| चाईबासा चाईबासा जीवन मोहल्ला स्थित संथाली सेमलेद, चाईबासा के सम्मानित अध्यक्ष जयराम टुडू के आवासीय परिसर में जून माह की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में हूल दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारी समीक्षा की गई एवं सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। हाल ही में संस्थापक सदस्य स्वर्गीय रघुराज हांसदा के देहांत के उपरांत आश्रित परिवार को जो आर्थिक मदद दी गई थी, उसकी संपुष्टि की गई। संस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्रत्येक सदस्य से मासिक सहायता राशि जमा करने का आग्रह किया गया। संस्था का आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किया गया। आने वाले दिनों में हर महीना संस्था प्रशासन संग मिलकर मेडिकल कैंप आयोजित करेगी। चाईबासा में बहुत जल्द संथाली लिपि ओल चिकी सीखने-सिखाने हेतु पढ़ाई शुरू किया जायेगा। बैठक के दौरान सेमलेद के अध्यक्ष जयराम टुडू,सचिव अमृत माझी,कोषाध्यक्ष अर्जुन हेंब्रम,सनातन मार्डी,जे एस सोरेन,धर्मेंद्र सोरेन,लखन मुर्मू,रविकांत टुडू,अर्जुन टुडू एवं अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *