संदलपुर-आंतरी के बीच काम के चलते यात्री होंगे परेशान:6 ट्रेनें आज से 24 तक रहेंगी रद्द, 10 बदले मार्ग पर चलेंगी

झांसी मंडल के संदलपुर-आंतरी स्टेशन के मध्य कट एवं कनेक्शन काम के चलते 6 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में 20 से 24 दिसंबर के बीच रद्द किया गया है। जबकि 10 ट्रेनें आज से 22 दिसंबर तक बदले हुए मार्ग से चलेंगी। जबकि उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 22 दिसंबर तक आगरा तक ही संचालित होगी। यानी यह ट्रेन आगरा से खजुराहो के बीच रद्द रहेगी। वहीं खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर तक आगरा से उदयपुर के लिए संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है। ये ट्रेनें बदले मार्ग पर चलेंगी ट्रेन नंबर 12644 हजरत निजामुद्दीन- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल शुक्रवार को मथुरा-ग्वालियर- झांसी-बीना की बजाय मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई होकर बीना जाएगी। जानिए… कौन सी ट्रेन कब रद्द रहेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *