संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:दोस्तों के साथ मसूरी गया था भोपाल का इंजीनियर

दोस्तों के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने मसूरी गए भोपाल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्ष बिजौरे (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद युवक अपने कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह वह कमरे में बेसुध मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। हर्ष अशोका गार्डन के वर्धमान ग्रीन पार्क का रहने वाला था। पिता जीतेंद्र बिजौरे आरकेएमपी स्टेशन में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक हैं। मसूरी थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे एमडीटी-112 के जरिए सूचना मिली कि मसूरी झील के पास स्थित होम-स्टे जेन-जेड के रूम नंबर-102 में ठहरे युवक की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हर एंगल से जांच मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होम-स्टे स्टाफ और साथ आए सभी दोस्तों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की मारपीट या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कमरे का मुआयना किया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। 1 जनवरी को गया था
हर्ष 1 जनवरी को दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचा था। 2 जनवरी की रात साथियों ने भावना वर्मा का जन्मदिन मनाया। पार्टी के बाद रात 11 बजे हर्ष कमरे में सोने चला गया। सुबह 10:30 बजे दोस्त विशाल पहुंचा तो हर्ष बेसुध मिला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *