संदिग्ध हालात में 2 लोगों ने फंदा लगाया

लुधियाना| शहर में अलग-अलग इलाकों से दो लोगों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थलों की जांच के साथ-साथ परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहला मामला थाना दुगरी क्षेत्र का है, जहां न्यू दुगरी निवासी 41 वर्षीय रविंदर सिंह ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, रविंदर कपड़ों का व्यापार करता था। मौके पर पहुंची थाना दुगरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए। दूसरी घटना थाना सलेम टाबरी क्षेत्र के न्यू आशोक नगर की है। 40 वर्षीय सुनील मल्होत्रा का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। वह शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी जगसीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *