तीन भगौड़े आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

लुधियाना| पीओ स्टाफ की टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने यह गिरफ्तारियां थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 7 और थाना सलेम टाबरी के मामलों में की हैं। पीओ स्टाफ के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले थाना डिवीजन नंबर 8 में दर्ज मामले में भगोड़ा घोषित किए गए कुलदीप सिंह उर्फ कीपा को काबू किया गया। उसके खिलाफ 16 अप्रैल 2019 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे 3 मार्च 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दूसरे आरोपी की पहचान अमित उर्फ हनुमान के रूप में हुई है, जिसे थाना डिवीजन नंबर 7 के केस में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 28 जनवरी 2019 को केस दर्ज हुआ था। लंबे समय तक अदालत में हाजिर न होने पर उसे 2 मार्च 2025 को भगोड़ा करार दिया गया था। तीसरी गिरफ्तारी थाना सलेम टाबरी में दर्ज मामले में हुई। यहां से विक्रम शर्मा उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 27 जनवरी 2015 को केस दर्ज हुआ था और अदालत ने उसे 1 जुलाई 2023 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *