संभागीय आयुक्त ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण:वार्डों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नरेगा मजदूरों से की मुलाकात

बूंदी में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जिला अस्पताल और नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। अस्पताल में उन्होंने मरीजों की स्थिति का जायजा लेते हुए चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त ने महिला वार्ड, पीएमओ कार्यालय और नर्सिंग स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने वार्डों में नियमित सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और रोगी पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बलदेवपुरा और खटकड़ तलाई में नरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। नहर सफाई में लगे मजदूरों से बात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सीएडी विभाग की गतिविधियों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर विजय, आरएसआरडीसी के अभियंता और बीडीओ बूंदी सुरेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *