RAS अधिकारी डिटेन, सरकारी गाड़ी में मिले 73800 रुपए:लंबे समय से एकाउंट से नहीं निकाली थी सैलरी; बाड़मेर में एसीबी ने पकड़ा

बाड़मेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक आरएएस अधिकारी को बड़ी मात्रा में 73,800 कैश के साथ डिटेन किया है। आरएएस अधिकारी जालोर में अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उनके पास बाड़मेर और सिरोही का अतिरिक्त चार्ज भी है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम RAS अधिकारी को बाड़मेर एसीबी कार्यालय लेकर पहुंची, जहां पूछताछ जारी है। एसीबी की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अल्प संख्यक अधिकारी शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण अपने घर की तरफ जा रहा था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अधिकारी अपने सैलरी बैक अकाउंट से बीते कुछ माह से एक रुपए भी नहीं निकाला है। इसके कारण एसीबी टीम ने कार्रवाई की। ACB के एएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया- बाड़मेर एसीबी को गोपनीय सूचना मिली थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ललित कुमार मेवाड़ा बड़ी मात्रा में पैसे लेकर जा रहे हैं। इसके बाद एसीबी की टीम ने सिणधरी सर्किल पर कार्रवाई करते हुए RAS अधिकारी के वाहन को रुकवाया। सरकारी गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान उनके पास 73,800 कैश रुपए मिले। जिसका वह कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। उसके बाद एसीबी की टीम ने अधिकारी ललित कुमार मेवाड़ा को डिटेन कर एसीबी ऑफिस लाया गया। जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरएएस अधिकारी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि यह बड़ी मात्रा में पैसे कहां से लाया था। हालांकि पूछताछ के बाद ही मामले की पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *