संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने फलोदी जिले का दौरा किया। उन्होंने बाप में एसडीएम और जिला कलेक्टर कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान, संभागीय आयुक्त ने सभी दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम सत्यनारायण विश्नोई को आवश्यक निर्देश दिए और पिछले वर्ष की विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की। प्रतिभा सिंह ने बकाया राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामले आमजन के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा होना चाहिए। उन्होंने जिला कलेक्टर श्वेता चौहान से कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त, संभागीय आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली और दिशा-निर्देश जारी किए।


