संयुक्त मोर्चा ने जताया कड़ा विरोध, कहा- पूरा बकाया वेतन दे प्रबंधन

911 स्थायी कर्मियों और अफसरों तथा 1300 सप्लाईकर्मियों के खाते में एचईसी प्रबंधन ने गुरुवार को 15 दिन का वेतन दिया है। एचईसी के अधिकारी का कहना है कि एनसीएल से एक सप्ताह में करीब दस करोड़ रुपए आएगा तो कर्मियों को वेतन दिया जाएगा। जल्द ही वेतन रेग्युलर किया जाएगा। लेकिन एचईसी कर्मियों को 15 दिन का वेतन भुगतान किए जाने को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई है। मोर्चा का कहना है कि आधे वेतन से कर्मचारियों को काम चलाने में मुश्किल होती है और यह कर्मचारियों के साथ छल है। मोर्चा ने कहा कि वे कर्मचारियों के हक के लिए सभी कानूनी और आंदोलन के विकल्प अपनाएंगे। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जनवरी में एनसीएल से मिलने वाली राशि से कम से कम दो माह का वेतन कर्मचारियों को तुरंत दिया जाए। यदि प्रबंधन ऐसा नहीं करता है, तो संयुक्त मोर्चा कड़े कदम उठाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। भास्कर एक्सपर्ट – सन्नी सिंह, संयुक्त मोर्चा के सदस्य दो माह का वेतन देना चाहिए मोर्चा के सन्नी सिंह ने बताया कि यदि यही हाल रहा तो परिवार चलाना कठिन हो जाएगा। एनसीएल से दस करोड़ रुपए प्रबंधन को सप्ताह भर में मिलेंगे। ये पैसे मिलने पर कामगारों को एचईसी दो माह का वेतन दे। यदि नहीं दिया गया तो कड़ा विरोध किया जाएगा। यहां के कामगारों का 29 महीने का और अफसरों का 32 माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मियों में नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *