संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन 6 फरवरी तक

कवर्धा| महिलाओं की सुरक्षा व बचाव के लिए मिशन शक्ति शुरू की है। मिशन शक्ति अंतर्गत आने वाली योजनाओं का संचालन जिला स्तर पर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र द्वारा होगा। यहां जेंडर विशेषज्ञ के अनुसूचित जनजाति वर्ग (बैकलॉग) के लिए संविदा भर्ती होगी। इसके लिए 6 फरवरी तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग कबीरधाम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से मंगाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट kawardha.gov.in देखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *