बोड़ला में एसडीएम रहे अभिषेक होंगे नए जिपं सीईओ

कवर्धा| राज्य सरकार ने गुरुवार को कबीरधाम जिला पंचायत में नए सीईओ की पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। दुर्ग अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल को जिपं सीईओ पदस्थ किया गया है। अभिषेक अग्रवाल 2013 बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं। सात वर्ष पहले 2018 में वे कबीरधाम जिले में पदस्थ थे। तब वे बोड़ला राजस्व एसडीएम थे। इसके बाद उनका तबादला दूसरे जिले में हो गया था। इसके बाद वे कई जिलों में अपनी सेवाएं दिए हैं। जिपं कबीरधाम में पूर्व में अजय कुमार त्रिपाठी जिपं सीईओ थे। वर्तमान में प्रभार के तौर पर अपर कलेक्टर विनय पोयाम जिपं के कामकाज संभाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *