संविदा भर्ती की परीक्षा में 151 अभ्यर्थी अनुपस्थित

सुकमा| डीएमएफ मद के तहत विभिन्न रिक्त पदों की संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुम्हारास में किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-02, रेडियोग्राफर, दंत सहायक, आरएचओ, ओटी टेक्नीशियन एवं वाहन चालक पदों की पूर्ति की जानी है। सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा में 268 पात्र अभ्यर्थियों में से कुल 117 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 151 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *