सड़क हादसे में 2 बहनों के इकलौत भाई की मौत:फरवरी में होनी थी शादी, ड्यूटी पर जा रहा था; हाईवे किनारे मिली युवक की बॉडी

टोंक में सोमवार को सड़क हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक सिर के बल गिरा, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। राहगीरों ने गंभीर घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं जिले के सदर थाना क्षेत्र से गुजर रहे जयपुर-कोटा हाईवे 52 किनारे पर एक पेट्रोल पंप के पास आज व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मेहंदवास थाना पुलिस के अनुसार- मेहंदवास निवासी सोनू विजयवर्गीय (32) पुत्र स्व. भगवान विजय रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने गांव मेहंदवास से बाइक पर पुराना बस स्टैंड के समीप एलआईसी कार्यालय के सामने एक निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान मेहंदवास के समीप ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। इससे सोनू सिर के बल गिरा और गंभीर घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सआदत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों के अनुसार- मृतक सोनू की फरवरी में ही शादी होनी थी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। मृतक के पिता का देहांत हो चुका है और वह दो बहनों में अकेला भाई था। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए वह अपनी शादी की तैयारियां खुद ही कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है। सोनू की बॉडी पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई। जबकि अज्ञात युवक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *