बीकानेर | शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वल्लभ गार्डन स्थित संस्कार स्कूल का वार्षिक समारोह गारिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास रहे। विशिष्ट अतिथि श्वेता अग्रवाल उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के निदेशक अनिरुद्ध गोयल एवं पूजा गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। वार्षिक समारोह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों पर एक सकारात्मक और प्रेरणादायी छाप छोड़ी।


